पवई: नगर परिषद गुनौर-पवई के पार्षद अभ्यर्थियों की व्यय लेखा सुनवाई अब 30 जून को
Pawai, Panna | Jun 25, 2026 कलेक्टर कार्यालय पन्ना से गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई की मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर परिषद गुनौर एवं पवई के आम निर्वाचन-2022 में पार्षद पद के अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखों की सुनवाई की तिथि में संशोधन किया गया है।