कन्नौज: योगेश कुमार राठौर ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में किया टॉप, प्रदेश में सातवें स्थान पर रहे
कन्नौज के तिर्वा स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के छात्र योगेश कुमार राठौर ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया वहीं कन्नौज जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसके बाद इंटर कॉलेज के अध्यापकों में खुशी की लहर दौड़ उठी वही अध्यापकों ने मिठाई व फूलमाला पहनकर छात्र का भविष्य स्वागत किया। छात्र ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।