कटनी नगर: कुठला थाना अंतर्गत साईं मंदिर के सामने कटनी-दमोह-पन्ना मार्ग पर हाइवा ने कार को मारी टक्कर
कुठला थाना अंतर्गत साईं मंदिर के सामने कटनी दमोह पन्ना मार्ग पर आज गुरुवार दोपहर 2:20 मिनट पर रेत से भरे हाईवा ने कार को टक्कर मार दी गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई सड़क के दोनों और जाम की स्थिति निर्मित हो गई और लोगों की भीड़ लगी रही जिसे नियंत्रित करने कुठला थाना प्रभारी अखिलेश दहिया मौके पर पहुंचे थे।