अरवल: उप विकास आयुक्त ने कार्यालय कक्ष में मनरेगा अधिकारियों के साथ बैठक की
Arwal, Arwal | Apr 3, 2025 गुरुवार दोपहर 1:00 बजे उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार ने जिले के सभी मनरेगा संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में मनरेगा योजनाओं की प्रगति, श्रमिकों के पारिश्रमिक भुगतान, और निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को समय पर एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए।