लाडपुरा: कोटा जिले के लिए आगामी 48 घंटे में फिर सक्रिय होगा मानसून, यलो अलर्ट जारी, प्रशासन सतर्क
Ladpura, Kota | Aug 6, 2025 एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश का यलो अलर्ट कोटा जिले के लिए जारी किया है। जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है।मौसम विभाग से बुधवार शाम 5 बजे जारी अलर्ट में आगामी 7 अगस्त से 9 अगस्त तक कोटा जिले में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ भागों मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी। उन्होंने बताया कि ऐसा 12 अगस्त तक सम्भव है।