फतेहाबाद: डौकी के ग्राम बिसारना में अपाचे सवार बदमाशों ने परचून व्यवसाई को लूटकर ₹50,000 लेकर चंपत हो गए
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर ग्राम बिसारना के पास बाइक सवार बदमाशो ने एक परचून व्यापारी को जो की बाजितपुर से सामान लेने जा रहा था। रास्ते में रोक कर ₹50000 लूट का चंपत हो गए तथा आरोपी बदमाशों ने पीड़ित का मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना डौकी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।