कौंच: कोंच में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को अब तक नहीं मिला मुआवजा, भाकियू ने एसडीएम से लगाई गुहार
Konch, Jalaun | Jun 5, 2026 कोंच में भाकियू ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे एसडीएम को ज्ञापन देकर ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। भाकियू के अनुसार 5 अप्रैल को हुई बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र की फसलों को करीब 40 प्रतिशत नुकसान हुआ था। लेखपालों द्वारा सर्वे और दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद किसानों को अब तक मुआवजा नही मिला है।