हुज़ूर: रॉयल एनफील्ड की ओर से बाइक रैली की गई आयोजित,पुलिस कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी
Huzur, Bhopal | Jul 5, 2026 भोपाल में रविवार को रॉयल एनफील्ड की ओर से बाइक रैली आयोजित की गई। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने अपने कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली आईएसबीटी तक निकाली गई, जिसमें देशभर से आए करीब 100 बाइकर्स ने हिस्सा लिया। रैली का उद्देश्य सड़क सुरक्षा और ट्रेफिक नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक करना था।