भरथना: महेवा में ब्राह्मण समाज की नाराजगी, सपा नेता का किया गया पुतला दहन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी की कथित टिप्पणी से नाराज ब्राह्मण समाज के युवाओं ने रविवार देरशाम7:30बजे बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा के पुराने चौराहे पर पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई और सपा नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग की।युवाओं ने आरोप लगाया कि टिप्पणी से ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई।