श्रीडूंगरगढ़: ऊपनी की रोही में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में देर रात कृषि कार्य के दौरान एक 27 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना ऊपनी की रोही में देर रात हुई, जहां रामप्रताप पुत्र मालाराम गोदारा अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसक