बिक्रमगंज: मनीषा कुमारी हत्याकांड में विधायक अरुण सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, त्वरित कार्रवाई की उठाई मांग
विक्रमगंज दावथ प्रखंड के इटवा पंचायत स्थित इटवा गांव निवासी इंटर की छात्रा मनीषा कुमारी की हत्या के मामले में काराकाट विधायक कॉ. अरुण सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार मनीषा कुमारी 10 जून को कोआथ बाजार में कोचिंग जाने एवं आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए घर से निकली