बंडा: ग्राम बिचपुरी में तीन मकानों में लगी आग, हुआ हजारों रुपये का नुकसान
Banda, Sagar | May 22, 2026 ग्राम बिचपुरी में शुक्रवार को हर गोविंद लोधी , पप्पू लोधी एवं रघुवीर लोधी के मकानों में अज्ञात कारणों के चलते अचानक भीषण आग लग गई। दोपहर दो बजे आग लगते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड वाहन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।