चंदौली: अलीनगर तिराहा स्थित एसबीआई एटीएम के पास महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सकलडीहा पुलिस ने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया। सुरतापुर निवासी अमित कुमार को अलीनगर तिराहा स्थित एसबीआई एटीएम के पास से पकड़ा गया। आरोपी पर धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि ऐसे मामलों पर सख्ती जारी रहेगी।