तिर्वा: तिर्वा में जनगणना के पहले चरण हेतु प्रशिक्षण शुरू, मकानों की गणना के साथ 33 सवालों की जानकारी होगी दर्ज
Tirwa, Kannauj | Apr 16, 2026 तिर्वा में आगामी जनगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सरकार के निर्देश पर जनगणना के पहले चरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस क्रम में गुरुवार को एसडीएम राजेश कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को तिर्वा कस्बे के एक निजी विद्यालय में प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना का कार्य मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा।