रसूलाबाद: आजाद नगर निवासी गिरोहबंद शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे भेजा गया जेल
रसूलाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर किस्म के गिरोहबंद आरोपी को आजाद नगर उसके घर से गिरफ्तार किया जिस पर पुलिस ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। रसूलाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त पातीराम उर्फ शाहरुख को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है ।