छतरपुर: दिशा समिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के निर्देश, 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' योजना का गांव-गांव हो
छतरपुर में सोमवार की सुबह 11 बजे आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अधिकारियों को 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने, गर्भवती महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने को कहा है।