रायबरेली: रायबरेली जिलाधिकारी कार्यालय में पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त मोर्चा ने ज्ञापन देकर बहाली की करी मांग
बृहस्पतिवार दोपहर 3:30 बजे के आसपास राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर, 27 संगठनों के साथ संयुक्त रूप से रैली के माध्यम से डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा है। रैली का नेतृत्व कर रहे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मंजीत सिंह पटेल एवं पंचायत राज्य के प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल गौतम ने किया।