रायबरेली: रायबरेली जेल में दीपावली पर्व पर जेल अधीक्षक ने बंदियों द्वारा निर्मित मिट्टी और गोबर के बर्तन की दुकान का किया अवलोकन
बृहस्पतिवार दोपहर मे जिला जेल के जेल अधीक्षक के द्वारा एक दुकान का अवलोकन किया गया। जिसमें जेल मे बंद कैदियों के द्वारा हस्त निर्मित गोबर वह मिट्टी से बने हुए दिए अथवा अन्य उत्पादों की बिक्री की जाएगी।जिसका उद्घाटन शुक्रवार को किया जाएगा।उत्पादों की बिक्री से अर्जित धनराशि का उपयोग रॉ मैटेरियल खरीदने के साथ-साथ बंदियो के पुनर्वास और कल्याण के लिए किया जाएगा।