कैंपियरगंज: पीपीगंज थाना क्षेत्र में पीपीगंज पुलिस चौकी के सामने बस में बैठी महिला 5 साल के बच्चे के साथ हुई लापता
कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत, पीपीगंज पुलिस चौकी के सामने बस में बैठी ग्राम पिपरासोहट की रहने वाली, एक महिला अपने 5 साल के बच्चे के साथ लापता हो गई, बस में बैठने के बाद अभी तक व घर नहीं पहुंची, काफी खोजबीन के बाद नही मिलने पर परिवार ने पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस फोटो के आधार पर महिला और बच्चे की तलाश कर रही है।