गाज़ियाबाद: लूट में प्रयोग शास्त्र बरामदगी करवाने के दौरान साहिबाबाद में पुलिस की एक लुटेरे से हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली
गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद पुलिस में करीब 2 हफ्ते पूर्व हुई महिला से चेन स्नेचिंग के संबंध में एक लुटेरे राजू को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पुलिस राजू को शास्त्र बरामद करने के लिए लेकर गई थी और राजू ने उसी शास्त्र से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब भी फायरिंग की, जिसमें राजू के पैर में गोली लगी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।