गढ़वा: गढ़वा शहर के टंडवा मोहल्ला स्थित खाल में मनाई गई स्वर्गीय अनिल चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि।
Garhwa, Garhwa | Jun 16, 2026 गढ़वा के टंडवा मोहल्ला स्थित खाल में स्वर्गीय अनिल चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। मंगलवार को आजसू के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि स्वर्गीय अनिल चौरसिया पलामू प्रमंडल के शोषित, वंचित और गरीब वर्गों की आवाज बनकर जीवनभर संघर्षरत रहे।