डुमरांव: टुड़ीगंज के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जीआरपी शिनाख्त में जुटी, उम्र 25-30 वर्ष होने की आशंका
Dumraon, Buxar | May 1, 2026 डुमरांव-आरा रेलखंड के टुड़ीगंज स्टेशन के समीप शुक्रवार की दोपहर 12 बजे एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल जीआरपी को दी गई।