अनूपपुर: तीन हाथियों का दल बरबसपुर में सक्रिय, घरों और फसलों को पहुंचाया नुकसान
अनूपपुर के पोंडी, मानपुर और बरबसपुर क्षेत्र में तीन जंगली हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। हाथियों ने कई ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ की और खेतों व बाड़ियों में लगी सब्जियों एवं फसलों को नुकसान पहुंचाया। बताया गया राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर दल बरबसपुर गांव पहुंचा, जहां वर्तमान में टोला-मोहल्लों के आसपास हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है।