राजगढ़: राजगढ़ के मंगल भवन में कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किया माल्यार्पण
राजगढ़ के मंगल भवन में स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा अंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे करीब माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।