अक्टूबर दिसम्बर में आयोजित की जाने वाली बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा जिले के ऋण जमा अनुपात, वार्षिक ऋण योजना की समीक्षा की गई। साथ ही बैंकों की एनपीए की स्थिति की भी समीक्षा की गयी।