नवाबगंज: रात की आंधी ने मचाई तबाही, 33 केवी लाइन पर गिरा विशाल पेड़, दर्जनों गांवों की बिजली गुल; युद्धस्तर पर मरम्मत जारी
बाराबंकी में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। मसौली क्षेत्र की 33 केवी विद्युत लाइन पर एक विशाल शीशम का पेड़ गिर गया, जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और बांसा, रहरामऊ, मसौली, अंकाई समेत आसपास के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।