शहर के भोई खेड़ा क्षेत्र में कीटनाशक के दुष्प्रभाव से एक युवक की मौत हो गई. वह खेत पर पालक की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था. इस दौरान कीटनाशक के दुष्प्रभाव से उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसकी मौत हो गई. सूचना पर एएसआई नवरंग लाल अस्पताल पहुंचे और परिजनों की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम करवाया.