हुज़ूर: एमपी के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर बढ़ेगा खेल नेटवर्क, खेल मंत्री विश्वास सारंग ने टैलेंट सर्च की समीक्षा की
Huzur, Bhopal | Jun 3, 2026 मध्य प्रदेश के हर जिले में स्पोर्स फीडर सेंटर बनेंगे। इससे खेल नेटवर्क भी बढ़ जाएगा। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की खोज और संवर्धन को नई गति देने के उद्देश्य से संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल में टैलेंट सर्च अभियान की समीक्षा की। बैठक में कई बिंदुओं पर निर्देश भी दिए।