Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
No video available

खरगौन: बूथ विस्तार कार्यशाला ।।।।

MORE NEWS

🇮🇳 राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा महेश्वर नगर! 🇮🇳

🇮🇳माँ अहिल्या की ऐतिहासिक नगरी महेश्वर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन।

🇮🇳तिरंगा यात्रा में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।

🇮🇳तिरंगा यात्रा में विधायक श्री राजकुमार मेव, एसडीएम सुश्री पूर्वा मंडलोई सहित समस्त जनप्रतिनिधि, ब्लॉक अधिकारी एवं स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

#JansamparkMP #khargone #हर_घर_तिरंगा

🇮🇳 राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा महेश्वर नगर! 🇮🇳 🇮🇳माँ अहिल्या की ऐतिहासिक नगरी महेश्वर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन। 🇮🇳तिरंगा यात्रा में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया। 🇮🇳तिरंगा यात्रा में विधायक श्री राजकुमार मेव, एसडीएम सुश्री पूर्वा मंडलोई सहित समस्त जनप्रतिनिधि, ब्लॉक अधिकारी एवं स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। #JansamparkMP #khargone #हर_घर_तिरंगा

Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

पीजी कॉलेज खरगोन में मनाया गया रसायन विज्ञान दिवस
________________

आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के वैज्ञानिक एवं स्वदेशी उद्योगों में योगदान पर हुआ उद्बोधन
________________

‘भारतीय विज्ञान एवं उद्योग में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का योगदान’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
________________

खरगोन 12 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरगोन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत रसायन शास्त्र विभाग द्वारा महान भारतीय वैज्ञानिक, शिक्षाविद एवं स्वदेशी उद्योगों के प्रणेता आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती ‘रसायन विज्ञान दिवस’ के रूप में गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. जी.एस. चौहान के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की वैज्ञानिक परंपरा, स्वदेशी चिंतन तथा आचार्य राय के जीवन एवं वैज्ञानिक योगदान से परिचित कराना था।

कार्यक्रम में प्रो. कैलाश चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय केवल महान रसायनशास्त्री ही नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्त, समाजसेवी और आदर्श शिक्षक भी थे। उन्होंने अपना जीवन वैज्ञानिक अनुसंधान, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा स्वदेशी उद्योगों के विकास के लिए समर्पित किया। उनका व्यक्तित्व आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

डॉ. सुनैना चौहान ने आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन, पारिवारिक पृष्ठभूमि, शिक्षा एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को आचार्य राय के आदर्शों एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रो. सचिन यादव ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन, शिक्षा, शोध कार्य तथा भारतीय रसायन विज्ञान के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाइट्राइट यौगिकों पर महत्वपूर्ण अनुसंधान के कारण आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय को ‘मास्टर ऑफ नाइट्राइट्स’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने स्वदेशी रासायनिक उद्योग की स्थापना तथा भारतीय वैज्ञानिक चेतना को सशक्त बनाने में उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर ‘भारतीय विज्ञान एवं उद्योग में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का योगदान’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. एस.आर. डावर, डॉ. यू.एस. बघेल, डॉ. सुनैना चौहान, डॉ. योगेंद्र सिंह चौहान, प्रो. कैलाश चौहान, प्रो. सचिन यादव, प्रो. अशोक वास्कले, प्रो. स्वप्निल पाटिल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

#JansamparkMP #khargone

पीजी कॉलेज खरगोन में मनाया गया रसायन विज्ञान दिवस ________________ आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के वैज्ञानिक एवं स्वदेशी उद्योगों में योगदान पर हुआ उद्बोधन ________________ ‘भारतीय विज्ञान एवं उद्योग में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का योगदान’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित ________________ खरगोन 12 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरगोन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत रसायन शास्त्र विभाग द्वारा महान भारतीय वैज्ञानिक, शिक्षाविद एवं स्वदेशी उद्योगों के प्रणेता आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती ‘रसायन विज्ञान दिवस’ के रूप में गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. जी.एस. चौहान के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की वैज्ञानिक परंपरा, स्वदेशी चिंतन तथा आचार्य राय के जीवन एवं वैज्ञानिक योगदान से परिचित कराना था। कार्यक्रम में प्रो. कैलाश चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय केवल महान रसायनशास्त्री ही नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्त, समाजसेवी और आदर्श शिक्षक भी थे। उन्होंने अपना जीवन वैज्ञानिक अनुसंधान, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा स्वदेशी उद्योगों के विकास के लिए समर्पित किया। उनका व्यक्तित्व आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। डॉ. सुनैना चौहान ने आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन, पारिवारिक पृष्ठभूमि, शिक्षा एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को आचार्य राय के आदर्शों एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रो. सचिन यादव ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन, शिक्षा, शोध कार्य तथा भारतीय रसायन विज्ञान के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाइट्राइट यौगिकों पर महत्वपूर्ण अनुसंधान के कारण आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय को ‘मास्टर ऑफ नाइट्राइट्स’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने स्वदेशी रासायनिक उद्योग की स्थापना तथा भारतीय वैज्ञानिक चेतना को सशक्त बनाने में उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर ‘भारतीय विज्ञान एवं उद्योग में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का योगदान’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. एस.आर. डावर, डॉ. यू.एस. बघेल, डॉ. सुनैना चौहान, डॉ. योगेंद्र सिंह चौहान, प्रो. कैलाश चौहान, प्रो. सचिन यादव, प्रो. अशोक वास्कले, प्रो. स्वप्निल पाटिल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। #JansamparkMP #khargone

Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधि महाविद्यालय में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित
________________

सामूहिक वंदे मातरम् गायन, पोस्टर प्रतियोगिता एवं देशभक्ति गीतों ने बांधा समां
________________

विद्यार्थियों ने सेना के जवानों एवं पुलिसकर्मियों को पत्र लिखकर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
________________

खरगोन 12 अगस्त 2026। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय विधि महाविद्यालय, खरगोन में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ।

महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रो. तृप्ति जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर देशभक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कु. मिनाक्षी वर्मा, कु. आशीकौर भाटिया, कु. खुशी सेन एवं कु. बरखा वर्मा ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना के जवानों एवं पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्र लिखे और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं। पत्र लेखन में कु. मिनाक्षी वर्मा, कु. नारायणी राठौर, कु. श्रैयांशी अमोडे, कु. आशीकौर भाटिया, कु. खुशी सेन एवं कु. बरखा वर्मा ने सहभागिता की।

विद्यार्थी कु. खुशी सेन एवं कु. नारायणी राठौर ने सुमधुर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा महाविद्यालय देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम संयोजक श्री चन्द्र भान त्रिवेदी ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मकता एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया। मंच संचालन सुश्री शिवांगी निराले ने किया।

इस अवसर पर प्रो. पी.एस. रावत, श्री सत्य‍म निंगवाल, श्री राजेश बालके, श्री प्रकाश बघेल, श्री महेश कलमें, श्री सदाशिव कलमें सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

#JansamparkMP #khargone #हर_घर_तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधि महाविद्यालय में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित ________________ सामूहिक वंदे मातरम् गायन, पोस्टर प्रतियोगिता एवं देशभक्ति गीतों ने बांधा समां ________________ विद्यार्थियों ने सेना के जवानों एवं पुलिसकर्मियों को पत्र लिखकर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं ________________ खरगोन 12 अगस्त 2026। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय विधि महाविद्यालय, खरगोन में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रो. तृप्ति जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर देशभक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कु. मिनाक्षी वर्मा, कु. आशीकौर भाटिया, कु. खुशी सेन एवं कु. बरखा वर्मा ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना के जवानों एवं पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्र लिखे और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं। पत्र लेखन में कु. मिनाक्षी वर्मा, कु. नारायणी राठौर, कु. श्रैयांशी अमोडे, कु. आशीकौर भाटिया, कु. खुशी सेन एवं कु. बरखा वर्मा ने सहभागिता की। विद्यार्थी कु. खुशी सेन एवं कु. नारायणी राठौर ने सुमधुर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा महाविद्यालय देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम संयोजक श्री चन्द्र भान त्रिवेदी ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मकता एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया। मंच संचालन सुश्री शिवांगी निराले ने किया। इस अवसर पर प्रो. पी.एस. रावत, श्री सत्य‍म निंगवाल, श्री राजेश बालके, श्री प्रकाश बघेल, श्री महेश कलमें, श्री सदाशिव कलमें सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। #JansamparkMP #khargone #हर_घर_तिरंगा

Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत खरगोन पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली
________________

पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा थामकर शहरवासियों को दिया देशभक्ति का संदेश
________________

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से घर-घर तिरंगा फहराने की अपील की
________________

खरगोन 12 अगस्त 2026। भारत सरकार के निर्देशानुसार 09 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत खरगोन पुलिस द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के साथ देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना रहा।

पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में आयोजित तिरंगा बाइक रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। थाना कोतवाली खरगोन परिसर से प्रारंभ हुई रैली में पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकले। इस दौरान वातावरण देशभक्ति के उत्साह से सराबोर रहा।

रैली के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती तिरंगा रैली ने नागरिकों में राष्ट्र के गौरव और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना का संचार किया।

पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा ने जिलेवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराएं और अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी सहभागिता एवं सम्मान प्रकट करें।

#हर_घर_तिरंगा #JansamparkMP #khargone

हर घर तिरंगा अभियान के तहत खरगोन पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली ________________ पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा थामकर शहरवासियों को दिया देशभक्ति का संदेश ________________ पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से घर-घर तिरंगा फहराने की अपील की ________________ खरगोन 12 अगस्त 2026। भारत सरकार के निर्देशानुसार 09 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत खरगोन पुलिस द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के साथ देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना रहा। पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में आयोजित तिरंगा बाइक रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। थाना कोतवाली खरगोन परिसर से प्रारंभ हुई रैली में पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकले। इस दौरान वातावरण देशभक्ति के उत्साह से सराबोर रहा। रैली के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती तिरंगा रैली ने नागरिकों में राष्ट्र के गौरव और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना का संचार किया। पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा ने जिलेवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराएं और अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी सहभागिता एवं सम्मान प्रकट करें। #हर_घर_तिरंगा #JansamparkMP #khargone

Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

🇮🇳आस्था के साथ देशभक्ति का संदेश 

🇮🇳नर्मदा घाट मंडलेश्वर पर हरियाली अमावस्या पर माँ नर्मदा आरती मण्डल द्वारा माहाआरती का आयोजन तिरंगा थीम पर किया,नगर परिषद् के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत घाट पर राष्ट्रिय ध्वज लगाये जाकर सभी को अपने घरो एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का सन्देश दिया गया।

🇮🇳नगर परिषद अध्यक्ष श्री विश्वदीप मोयदे ने बताया कि माँ नर्मदा घाट को तिरंगे के रंगो से आकर्षक रूप में सजाया गया एवं हर घर तिरंगा के माध्यम से नागरिको में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति को बढ़ावा देने का सन्देश दिया गया ।

👉मुख्य आकर्षण रहा 
🇮🇳पंडितो द्वारा तिरंगा के रंगो में ड्रेस कोड 
🇮🇳आकर्षक सज्जा

#JansamparkMP #khargone #हर_घर_तिरंगा

🇮🇳आस्था के साथ देशभक्ति का संदेश 🇮🇳नर्मदा घाट मंडलेश्वर पर हरियाली अमावस्या पर माँ नर्मदा आरती मण्डल द्वारा माहाआरती का आयोजन तिरंगा थीम पर किया,नगर परिषद् के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत घाट पर राष्ट्रिय ध्वज लगाये जाकर सभी को अपने घरो एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का सन्देश दिया गया। 🇮🇳नगर परिषद अध्यक्ष श्री विश्वदीप मोयदे ने बताया कि माँ नर्मदा घाट को तिरंगे के रंगो से आकर्षक रूप में सजाया गया एवं हर घर तिरंगा के माध्यम से नागरिको में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति को बढ़ावा देने का सन्देश दिया गया । 👉मुख्य आकर्षण रहा 🇮🇳पंडितो द्वारा तिरंगा के रंगो में ड्रेस कोड 🇮🇳आकर्षक सज्जा #JansamparkMP #khargone #हर_घर_तिरंगा

Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 12, 2026