लखनपुर: जूनाडीह के समीप चूल्हट नदी में मछली मारते समय जाल में फंसा 10 फीट का विशालकाय अजगर सांप नदी किनारे छोड़ा गया
ग्राम पंचायत जूनाडीह के समीप बहने वाली चुल्हट नदी में मछली आखेट के लिए बिछाये गये जाल में 10 फिट का एक विशालकाय अजगर सांप 25 अप्रेल दिन शनिवार को फंस गया। देखने लोगों की हुजुम उमड़ पड़ी। जूनाडीह वासी जोखन राजवाड़े तथा मुन्ना सिंह ने अजगर को जाल सहित कंधे में ढोकर सकुशल चुल्हट नदी पुराने पुल के पास छोड़ दिया।