हेरहंज: नवादा ग्राम के ग्रामीणों ने सांसद से मिलकर मुकदमा निरस्त कराने की मांग की, ज्ञापन सौंपा
सोमवार को हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा ग्राम के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय सांसद कालीचरण सिंह से मुलाकात कर ग्रामीणों के ऊपर दर्ज मुकदमों को निरस्त कराने, दुर्घटना की जांच कराने एवं अवैध कोयला परिवहन पर रोक लगाने कि मांग करते हुए लिखित रूप से ज्ञापन सोपा। मौके पर प्रभावित क्षेत्र के काफी संख्या में पुरुष महिलाएं मौजूद रहे।