सोनो: धमना काली मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए लगी भीड़ वार्षिक पूजा हुआ संपन्न
Sono, Jamui | Jun 18, 2024 काली मंदिर धमना की वार्षिक पूजा की शाम आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ गई। इसके कारण पूजा समिति को खासा परेशानी हुई। धमना काली शक्तिशाली देवी के रूप में विख्यात है। जो भी भक्त सच्चे दिल से मन्नत मांगता है उसकी मुराद पूरी होती है। सैकड़ों भक्तों की मुराद पूरी होने के कारण कई भक्तों ने मां काली के मंडप से लेकर पूजा स्थल का निर्माण कराया।