फुलवारी: फुलवारी के टमटम पड़ाव के पास दो बाइकों की टक्कर में 3 लोग हुए जख्मी
Phulwari, Patna | May 15, 2024 फुलवारी के टमटम पड़ाव के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। वहीं जख्मी सभी लोगों को स्थानीय लोगों के द्वारा नजदीकी क्लीनिक में इलाज के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि एक बाइक पर दो लोग थे और दूसरे बाइक पर एक व्यक्ति थे जो की उल्टे साइड से आकर दूसरे बाइक में टक्कर मार दी जिसे यह हादसा हुई।