बहराइच: महोली इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत,पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत महोली इलाके की रहने वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जा रहा है। वहीं पुलिस अब जांच में जुट गई है।