चूरू: चूरू में वन्यजीव गणना की तैयारी पूरी, 24 घंटे चलेगा अभियान
Churu, Churu | May 1, 2026 चूरू जिले में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर वन विभाग ने वन्यजीव गणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वन क्षेत्रों में एक मई शाम 5 बजे से 24 घंटे तक यह गणना की जाएगी। डीएफओ भवानीसिंह के अनुसार जिले में करीब 48 वाटर पॉइंट बनाए गए हैं, जहां वन्यजीव पानी पीने आते हैं और वहीं उनकी गणना की जाएगी।