जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में आज 16 दिसम्बर सुबह करीब 11:30 बजे जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया,एडीएम मिलिंद नागदेवे,एसडीएम अखिल राठौर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार भी जुड़े।