कैराना: किशोरी को ले जाने के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज
कैराना नगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि बीते शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी बाजार से सामान लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। आरोप है कि अलीपुर रोड निवासी समीर उसे अपने साथ ले गया। बताया गया है कि करीब तीन महीने पहले भी समीर किशोरी को अपने साथ ले गया था, लेकिन उस समय उसके पिता ने लड़की को वापस कर दिया था।