जांजगीर: पिसौद गांव की शराब दुकान में युवक के सिर पर शराब की बोतल से हमला, 2 बदमाशों ने किया हमला, सिटी कोतवाली में मामला दर्ज
जांजगीर क्षेत्र के पिसौद गांव की शराब दुकान में युवक संतोष चंदेल के सिर पर शराब की बोतल से 2 बदमाशों ने हमला कर दिया. पीड़ित युवक ने सिटी कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराया है और मामले में बदमाशों की तलाश पुलिस कर रही है. दरअसल, सुकली गांव का संतोष चंदेल, चाम्पा गया था. वहां से पिसौद गया और शराब दुकान पहुंचा था. वहां 2 युवक भुवनेश्वर और अशोक भी मौजूद थे।