कैंपियरगंज: कैंपियरगंज इलाके में दिनदहाड़े घर के बाहर से अधिवक्ता की बाइक चोरी, CCTV में कैद वारदात से दहशत
कैंपियरगंज में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई। नगर पंचायत चौमुखा वार्ड नंबर 6 निवासी और तहसील के सरकारी अधिवक्ता वीरेन्द्र सिंह की स्प्लेंडर (UP 51 BB 1159) उनके घर के दरवाजे से चोरी हो गई। घटना पास के अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे एक युवक आया, आसपास देखा और बाइक का लॉक खोलकर फरार हो गया।