रामपुर: रामपुर जिला अस्पताल में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की कमी की तस्वीरें आईं सामने, अफसर जवाबदेही से बचे
Rampur, Rampur | Jul 29, 2026 बुधवार सुबह 8:30 बजे जिला अस्पताल में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर समय पर न मिलने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मरीजों को इमरजेंसी से ओपीडी तक घिसटकर ले जाया गया। कैमरे पर बोलने से तीमारदार इलाज प्रभावित होने के डर से बचते रहे। तस्वीरों ने अस्पताल प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। जिम्मेदार अधिकारी फिलहाल इस मामले में बयान देने से बच रहे हैं।