बोध गया: बोधगया के हथियार गांव में लव मैरेज के बाद बढ़ा विवाद,युवती के घर पर फिल्मी अंदाज में की कई राउंड फायरिंग
बोधगया थाना क्षेत्र के हथियार गांव में फिल्मी अंदाज में कई राउंड फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।घटना के पीछे लव मैरेज का विवाद सामने आ रहा है।फायरिंग करने वाला युवक गांव के रामपुकार चौधरी की पुत्री से लव मैरेज किया था।जिसका परिजनो के द्वारा हमेशा विरोध किया जाता था।उसके बाद युवक मेराज उर्फ रिंकू अपने सहयोगियों के साथ कार से पहुंचा था।