शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में प्लॉट के हिस्से को लेकर विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर डंडे से किया वार, इलाज के दौरान हुई मौत
शाहजहांपुर में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर डंडे से हमला कर दिया। सिर में डंडा लगने से बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुंवर पाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।