गोपालगंज जिले के विजयीपुर प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में सोमवार को दोपहर 2 बजे किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विजयीपुर प्रखंड कृषि पदाधिकारी गजेन्द्र वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मौके पर किसान भी मौजूद रहे।