महोबा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, कुलपहाड़ के अतरपठा निवासी हीरालाल की इलाज के दौरान हुई मौत
Mahoba, Mahoba | Jun 1, 2026 महोबा जनपद के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम अतरपठा निवासी 50 वर्षीय हीरालाल की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।बताया जाता है कि हीरालाल रात में बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम बम्हौरी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल महोबा में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना भेज दी गई है।