देहरादून: गुरुवार को होने वाले पंचायत चुनाव के मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी: राहुल कुमार गोयल, राज्य निर्वाचन आयोग सचिव
प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए 24 जुलाई को मतदान होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शांतिपूर्ण व सुरक्षित मतदान के लिए आयोग की ओर से व्यापक इंतजाम किए गये हैं। पहले चरण के मतदान में 17,829 प्रत्याशियों का भाग्य कल मतपेटियों में बंद हो जाएगा।