देहरादून: आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 'आरएसएस फॉर हिन्द स्वराज' पुस्तक का किया लोकार्पण
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आधारित पुर्नप्रकाशित पुस्तक ‘Philosophy and Action of RSS for Hind Swaraj’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक जे. नंदकुमार भी उपस्थित रहे।