स्वार: रामपुर के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मिना ने स्वार कोतवाली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Suar, Rampur | Apr 2, 2026 रामपुर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मिना ने कोतवाली स्वार का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शस्त्रागार में हथियारों की सफाई, रखरखाव एवं रजिस्टरों का अवलोकन किया। इसके साथ ही कोतवाली कार्यालय,अभिलेखों के रखरखाव को भी देखा है