रामसनेही घाट: गाजीपुर पुल के पास से रामसनेहीघाट पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गाजीपुर पुल के पास से रामसनेहीघाट पुलिस ने अभियुक्त अनिल यादव पुत्र छोटे लाल यादव निवासी ग्राम कुटी गाजीपुर को गिरफ्तार किया है पुलिस के द्वारा रविवार की शाम 5:00 बजे जानकारी दी गई कि अभियुक्त के ऊपर संदीप कुमार ने भाई श्याम पुत्र सालिकराम को मारने पीटने का आरोप लगाया था। जिससे श्याम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। नाराज परिजनों ने रोड जाम किया था।