आगरा: गांव रोहता में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी को COD ग्राउंड के पास से दबोचा
थाना सदर बाजार के रोहता बिन्दु कटरा क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी राजेश को सीओडी ग्राउंड के पास मन्दिर के समीप से गिरफ्तार किया है। महिला की हत्या कर शव को छत पर छोड़ दिया गया था। सूचना के बाद जांच टीम बनाई गई और मुखबिर की जानकारी पर आरोपी पकड़ा गया, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया।