हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में मुहर्रम की दसवीं पर परंपरागत हथियारों का प्रदर्शन, 'या हसन, या हुसैन, या अली' के नारे लगे
मुहर्रम की दसवीं को अलम सिपड़ ताजिया के साथ सुन्नी मुसलमानो का हुसैनाबाद के गांव गांव में रविवार शाम 6 बजे तक जुलूस निकला। जुलूस में मौजूद लोगों ने जगह जगह परंपरागत खेल के आयोजन में शामिल हुए। हुसैनाबाद के देवरी कला, बुधुआ, दंगवार,लोटानिया, बेनी, उपरी कला समेत शहर के विभन्न मुहल्लों से शहीद ए करबला की याद में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया।